OnePlus 12 Release Date: iPhone का नींद उड़ाने आ रहा है OnePlus का धांसू स्मार्टफोन

harsh
6 Min Read
Follow Instagram Join Now
Telegram Group Join Now

[ad_1]

OnePlus 12 Release Date: वनप्लस के स्मार्टफोन को पसन्द करने वालों के लिए। बड़ी खुशखबरी OnePlus 12 जल्द ही भारत में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को चीन में लॉन्च कर चुका है। अब भारत में इस फोन को लाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। वनप्लस अपने लुक और कैमरे के मामले में कई बड़े स्मार्टफोन कंपनियों को टक्कर देता है। आज के इस लेख में OnePlus 12 से जुड़ा हर जानकारी आपको मिल जाएगा।

OnePlus 12 Display

OnePlus 12 में डिस्प्ले काफी बढ़िया देखने को मिलेगा। इस फोन में OnePlus 11 से बड़ा स्क्रीन साइज मिलने वाला है। वनप्लस के नए फोन में 6.82 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले स्क्रीन दिया गया है। जिसका रेजोल्यूशन साइज 1440×3168 और स्क्रीन डेंसिटी (510 PPI) में है। इसके अलावा 120 Hz का रिफ्रेश रेट भी मिल रहा है। जो की फोन को स्मूथ चलाने में मदद करता है। स्क्रीन के सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी शामिल है। Bezel-less के साथ पंच-होल डिस्पले स्क्रीन भी दिया गया है।

OnePlus 12 Display
OnePlus 12 Display

OnePlus 12 Camera

वनप्लस के इस नए स्मार्टफोन में कैमरा काफी जबरदस्त देखने को मिल रहा है। इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50 MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 48 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 64 MP का टेलिफोटो कैमरा, 3x जूम के साथ शामिल है। इसके अलावा डुअल एलईडी फ्लैशलाइट भी उपलब्ध है। इस फोन से 8K @24fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। वहीं सेल्फी के लिए आगे की तरफ 32 MP का वाइड एंगल कैमरा देखने को मिलेगा। सेल्फी कैमरे से 4K @30 fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

OnePlus 12 Camera
OnePlus 12 Camera
Read This: OnePlus Foldable Phone Price in India: सैमसंग को चुनौती देने वाला फोल्डेबल फ़ोन

OnePlus 12 Processor

OnePlus 12 में बहुत ही तगड़ा प्रोसेसर मौजूद है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 का पावरफुल प्रोसेसर यूज हुआ है। जो की बहुत ही लेटेस्ट और मजबूत प्रोसेसर है।

OnePlus 12 Processor
OnePlus 12 Processor

OnePlus 12 Battery & Charger

वनप्लस के आगामी स्मार्टफोन OnePlus 12 में 5400 mAh का बड़ा बैटरी देखने को मिल जाएगा। और 100W का Super VOOC Charging सपोर्ट भी दिया गया है। साथ में 50W का वायरलेस चार्जर भी उपलब्ध है। चार्जर केबल इस फोन में USB Type-C दिया गया है। इस फोन को 0% से लेकर 100% तक फुल चार्ज होने में लगभग 26 मिनट तक का समय लगता है। पूरा चार्ज होने पर 12 से 13 घंटे तक इस फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

OnePlus 12 Battery & Charger
OnePlus 12 Battery & Charger

OnePlus 12 Release Date in India

वनप्लस के तरफ से अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। की कंपनी इस फोन को कब लॉन्च करेगी। हालांकि वनप्लस ने अपने X अकाउंट पर OnePlus 12 का टीजर पोस्ट करते हुए कहा है। की ये फोन आने वाले साल 2024 में लॉन्च होगा। इसके अलावा फेमस टेक्नोलॉजी वेबसाइटों के मुताबिक ये फोन 24 जनवरी 2024 को भारतीय मार्केट में दस्तक दे सकता है।

OnePlus 12 Price in India

OnePlus 12 के कीमतों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। चीन में इस फोन का कीमत लगभग 4,299 CN¥ है। जिसका कीमत भारतीय रुपए में लगभग 50,600 रुपए के आसपास होता है। फेमस टेक्नोलॉजी वेबसाइटों के अनुसार कंपनी इस फोन को इसी कीमतों के बीच में पेश कर सकती है।

(Chin Currency) (Indian Currency)
4,299 CN¥ ₹50,600
OnePlus 12 Price in India
OnePlus 12 Price in India

OnePlus 12 Specification

Features Specifications
Model Name OnePlus 12
RAM 12 GB
Internal Storage 256 GB
GPU/CPU Processor Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3, Octa core (3.3 GHz, Single Core + 3.2 GHz, Penta Core + 2.3 GHz, Dual core)
Display Screen 6.82 inches, LTPO AMOLED Display 1440×3168 Px, (510 PPI) Screen Density, 120 Hz Refresh Rate, Bezel-less With Punch-Hole
Screen Protection Gorilla Glass
Rear Camera 50 MP Wide Angle Primary Camera, 48 MP Ultra Wide Angle Camera, 64 MP Telephoto Camera 3x Zoom, 8K @24fps Video Recording Available
Front Camera 32 MP Wide Angle Camera, 4K @30 fps Video Recording Available
Flashlight Dual
Battery 5400 mAh
Charger 100W Super VOOC Charging, 50W Wireless Charger With USB Type-C Support
SIM Card Dual
Supported Network 5G Supported in India + 4G VoLTE, 3G, 2G
Fingerprint Lock Available
Face Lock Available
Colour Option Black & White, Pale Green, Rock Black
Launch Date in India 24 January 2024

OnePlus 12 Rivals

OnePlus 12 के भारतीय मार्केट में दस्तक देते ही Realme GT 5 Pro से बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। Realme के इस स्मार्टफोन में भी काफी तगड़ी फीचर मौजूद है।

आज के इस लेख में आपको OnePlus 12 Release Date के बारे में जानकारी बताई गई। उम्मीद है इस लेख को पढ़ कर आपको इस फोन से जुड़ा हर जानकारी मिल गया होगा। अगर ये लेख आपको पसन्द आया हो तो इसे अपने सोशल मीडिया पर साझा जरूर करें। और ऐसे ही टेक्नोलॉजी जगत के ख़बरों को पढ़ने के लिए। Thespeedyupdates के साथ जुड़े रहिए।

[ad_2]

Share This Article
Leave a comment