Ladli bahana Yojana 2024 3rd round के जल्द भरे जाएँगे Online form

harsh
8 Min Read
Follow Instagram Join Now
Telegram Group Join Now

लाडली बहना योजना के तीसरे चरण को लेकर बड़ी खबर सामने निकल कर आई है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Ladli Behna Yojana 3rd Round का आदेश जल्द ही जारी होने वाला है। राज्य की जो महिलाएं लाडली बहना योजना के पहले और दूसरे चरण में आवेदन फॉर्म जमा नहीं कर पाई थी। उन सभी बहनों के लिए लाडली बहना योजना का तीसरा चरण शुरू किया जाएगा। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश राज्य की महिलाएं जो किसी भी कारणवश आवेदन करने से वंचित रह गई थी वह सभी महिलाएं लाडली बहन योजना के तीसरे चरण में आवेदन कर सकेंगी।

आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Ladli Behna Yojana 3rd Round से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। साथ ही आपको बताएंगे कि इस योजना के तीसरे चरण के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे, तीसरे चरण में आवेदन करने हेतु महिलाओं के लिए क्या-क्या पात्रता निर्धारित की गई है, और किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना करना होगा।

लाडली बहना योजना तीसरा चरण 2024

मध्य प्रदेश राज्य की जिन महिलाओं ने अभी तक लाडली बहना योजना में आवेदन नहीं किया था। उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि राज्य सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तीसरे चरण को शुरू किया जाएगा। राज्य में अभी भी लाखों महिलाएं लाडली बहना योजना का लाभ पाने से वंचित रह गई है वहीं कई महिलाओं के आवेदन फॉर्म पहले और दूसरे चरण में रिजेक्ट हो गए थे जो तीसरे चरण का इंतजार कर रही है। इसलिए अब राज्य की जो महिलाएं इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने से वंचित रह गई थी। वे सभी पात्र महिलाएं Ladli Behna Yojana 3rd Round में आवेदन कर सकेंगी।

राज्य के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा जल्द ही लाडली बहना योजना के तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। जिसके माध्यम से पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि मिल सकेंगी। आपको बता दें कि वर्तमान समय में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना का लाभ 1.29 करोड़ महिलाओं को दिया जा रहा है। 

Ladli Behna Yojana 3rd Round 2024 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम  Ladli Behna Yojana 3rd Round
योजना का नामलाडली बहना योजना  
शुरू की गईमहाराष्ट्र सरकार द्वारा  
लाभार्थीराज्य की महिलाएं  
उद्देश्य  महिलाओं का आर्थिक सहायता प्रदान करना
चरणतीसरा  
लाभ1250 रुपए प्रतिमाह  
हेल्पलाइन नंबर  0755-2700800
राज्यमध्य प्रदेश  
आधिकारिक वेबसाइट  https://cmladlibahna.mp.gov.in/

लाडली बहना योजना तीसरा चरण कब शुरू होगा

मध्य प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा लाडली बहना योजना के तीसरे चरण की शुरुआत की जाएगी। वर्तमान समय में देश में लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है जिसके कारण मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Ladli Behna Yojana 3rd Round शुरू नहीं किया जा रहा है।

क्योंकि इस समय कोई भी कार्य करना आचार संहिता के विरुद्ध होगा। इसलिए लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद ही लाडली बहना योजना का तीसरा चरण शुरू किया जाएगा। यानी की मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना का तीसरा चरण जून महीने के बाद शुरू किया जाएगा। जिसके अंतर्गत इस योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म भरने से रह गई महिलाएं लाडली बहना योजना के तीसरे चरण में आवेदन कर लाभ उठा सकेगी।

Ladli Behna Yojana 3rd Round में बढ़ेगी राशि

जैसे कि आप सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण हेतु लाडली बहना योजना को शुरू किया गया था। जिसके तहत वर्तमान समय में सरकार द्वारा हर महीने 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि महिलाओं को दी जा रही है। जो सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाती है। किसी योजना के अंतर्गत महिलाओं को मिलने वाली 1250 रुपए की राशि सीमित नहीं है इस राशि में धीरे-धीरे वृद्धि की जाएगी।

यह राशि भविष्य में बढ़कर 3,000 रुपए तक पहुंच जाएगी। क्योंकि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा घोषणा की गई थी कि भविष्य में लाडली बहन योजना की राशि में बढ़ोतरी कर 3000 रुपए तक किया जाएगा। यानी आने वाले समय में लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 3000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होगी।   

लाडली बहन योजना तीसरे चरण के लिए पात्रता

  • आवेदक महिला को मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य की गरीब और निम्न वर्ग की विवाहित एवं तलाकशुदा महिलाएं आवेदन करने हेतु पात्र होगी।
  • महिला की आयु कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु 60 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • आवेदक महिला के परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए।
  • महिला के परिवार में से कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

MP Ladli Behna Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Ladli Behna Yojana 3rd Round में पंजीकरण फॉर्म कैसे भरे?

लाडली बहना योजना के तीसरे चरण में आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि Ladli Behna Yojana के तहत पहले और दूसरे चरण में ऑफलाइन  ग्राम पंचायत एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से आवेदन फॉर्म जमा किए गए थे। इसी तरह अब इस योजना के तीसरे चरण में भी ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से ही आवेदन फॉर्म जमा किए जाएंगे। राज्य की जो भी वंचित महिलाएं इस योजना के अंतर्गत आवेदन फॉर्म भरना चाहती है तो वह अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या अपने ग्राम पंचायत के पास जाकर लाडली बहन योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण फॉर्म भर सकती है।

अगर आप शहरी क्षेत्र में निवास करते हैं तो आपको अपने नगर निगम कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। जिसके बाद आपके आवेदन फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा। और सब कुछ सही पाए जाने पर आपको लाडली बहनना योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment